सिसई: मादा में आयोजित अंतरजिला खस्सी मनी फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव
Sisai, Gumla | Aug 6, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के मादा गांव में नवयुवक समिति मादा के तत्वाधान में अंतर जिला 4 दिवसीय खस्सी मनी फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका फाइनल बुधवार को खेला गया। मुख्य अतिथि लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के सुपुत्र भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव अभिनव सिद्धार्थ उपस्थित हुए।उनका व अन्य अतिथियों का पारंपरिक तरीके से ग्रामीणों ने जबरदस्त स्वागत हुआ।