आठनेर नगर में विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशन में प्रत्येक रविवार लगने वाली मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की कक्षाओं में ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर ध्यान के महत्व को रेखांकित करते हुए नवांकुर संस्था भवर्थ जन कल्याण समिति के अध्यक्ष ने सम्बोधित किया।