हुज़ूर: लाडली बहना योजना की 20वीं किस्त आज होगी जारी, 55 लाख हितग्राहियों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Huzur, Bhopal | Jan 12, 2025 मध्यप्रदेश के लाडली बहनों के लिए अच्छी खबर है। लाडली बहन योजना के तहत आज 20वी किस्त जारी होगी। लाडली बहना योजना के हितग्राहियों के खाते में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राशि ट्रांसफर करेंगे। शाजापुर के कालापीपल में बड़ा कार्यक्रम होगा। सभी बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि ट्रांसफर की जायेगी। वहीं 26 लाख बहनों को सिलेंडर रीफिलिंग के 27 करोड़ रुपये मिलेंगे।