बांदा: कुलकुम्हारी गांव में छत पर सो रहा युवक अचानक गिरकर घायल, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
Banda, Banda | Oct 30, 2025 बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव में गुरुवार की तड़के सुबह छत में सो रहा एक युवक नींद में अचानक छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर इसका उपचार चल रहा है। युवक का नाम अशोक है इसके परिजन प्यारेलाल ने गुरुवार को जिला अस्पताल में बताया कि यह छत में सो रहा था।