पन्ना: पन्ना नगर के नाली और गटर की साफ सफाई न होने से लोग परेशान, तालाबो में भरा गन्दा पानी समाजसेवियों ने दी जानकारी।
Panna, Panna | Apr 2, 2024 तालाब के 4 ओर स्थित लगभग 11 छोटे बड़े मंदिरों में भक्तगण इसी तालाब के गंदे पानी से अभिषेक करने को मजबूर हैं। उक्त मंदिरों में भगवान शिव मंदिर,पंचमुखी हनुमान मंदिर,शनि मंदिर,राधाकृष्ण मंदिर,आदिशक्ति माँ दुर्गामंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर सहित कई अन्य मंदिर शामिल हैं। स्थानीय जागरूक नागरिकों के द्वारा कई बार इस समस्या के संबंध में नगर पालिका में शिकायत की है।