पन्ना: गुनोर विधायक द्वारा SDM को पत्र लिखने के बाद भी नगर अमानगंज में लग रहा जाम, प्रशासन ने नहीं लिया संज्ञान
Panna, Panna | Apr 2, 2024 पन्ना की गुनोर विधानसभा से विधायक डॉ राजेश वर्मा ने बीते दिनों गुनौर एसडीएम को पत्र लिखकर मांग की थी कि अमानगंज नगर में दिन के समय बड़े वाहन निकलने पर रोक लगाई जाए मगर प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ, आज फिर अमानगंज में जाम की स्थिति देखी गई।