देहरादून: राजपुर थाना पुलिस ने कुठालगेट से दो कोबरा गैंग के मुख्य पैडलरों को किया गिरफ्तार, 33 ग्राम अवैध कोकीन की बरामद
देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने कोबरा गेंग के दो मुख्य पैडलरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 33 ग्राम अवैध कोकीन बरामद की है। पकड़ी गई कोकीन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 23 लाख रुपए है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी मसूरी में आयोजित होने वाली एक बडी पार्टी में कोकिन की सप्लाई करने जा रहे दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।