पीपलदा: भगवान महावीर के मोक्ष निर्वाण पर जैन समाज ने मंदिर पर लड्डू चढ़ाए, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
Pipalda, Kota | Oct 21, 2025 जैन समाज के 24 वे भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष निर्वाण पर मंगलवार को सुबह 8 बजे इटावा में जैन समाज द्वारा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिर में भगवान की सुबह अभिषेक ओर शांति धारा कर पूजा अर्चना कर मोक्ष निर्वाण का लड्डू चढ़ाया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने एक दूसरे को दीपावली शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष नवनीत जैन, महामंत्री मनोज जैन, उ