जखनिया: कलेक्ट्रेट परिसर में सेवा पर्व प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, योजनाओं की जानकारी लेने के लिए लोगों की लगी भीड़
सेवा पर्व के पावन अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गाजीपुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई गई विशेष प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। ये प्रदर्शनी 18 सितंबर गुरुवार की दोपहर 3 बजे से शुरू होकर 02 अक्टूबर तक चलेगी। इसका मक़सद आम जनता को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।