बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के इन्द्रानगर के रहने वाले युवक ने बहन के ससुरालियों पर लगाया घर में घुसकर मारपीट का आरोप
इन्द्रापुरम मे दहेज में पांच लाख नही मिले तो लड़की के भाई पर ईंट से हमला। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नही होने पर लड़के वालों ने लड़की के भाई पर ईंट से हमला कर दिया। लड़की के भाई ने उसके बहनोई और उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज करायी है। सुभाषनगर इन्द्रापुरम निवासी पंकज ने बताया कि उसकी बहन माधुरी की शादी अलीगंज में हुई थी।