बरेली: तिमाची गांव में बीजेपी प्रत्याशी को वोट देने के कारण पड़ोसी द्वारा युवक को जान से मारने की दी जा रही धमकी
थाना बहेड़ी क्षेत्र के तिमाची गांव निवासी जिया उल हसन पुत्र मेहंदी हसन ने बताया कि उसने 19 अप्रैल को वोटिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया था। उसके मतदान करने के बाद गांव के ही गुड्डू पुत्र नौसे, नईम पुत्र अमीर अहमद, अकरम पुत्र अली हसन उसके घर आए और भाजपा के पक्ष में मतदान करने पर उसे व उसकी पत्नी को धमकाने लगे और मारपीट करने पर आमादा