परसा प्रखंड अंतर्गत भलुवहियाँ स्थित विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का विधायक डॉ करिश्मा राय ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई, कक्षा संचालन, पेयजल, शौचालय, भवन की स्थिति सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली.