केशकाल: केशकाल घाटी में एक बार फिर मेगा जाम, सातवें मोड़ में ट्रक खराब होने से लगा मेगा जाम
जिले के केशकाल घाट में आज रविवार को फिर एक बार जाम लग गया है। घाट के सातवें मोड़ पर ट्रक खराब हो गया है। जाम से यात्री बस, ट्रक व कार समेत सैकड़ों वाहनों के पहिए थम गये है । सातवां मोड संकरा होने के कारण वाहनों को मुड़ने में परेशानी हो रही है। सूचना पर मौके पर केशकाल पुलिस की टीम पहुँचकर वनवे कर यातायात बहाल करने में जुटी हुई है ।