केशकाल: पिपरा गांव के 21 वर्षिय युवक ने किया कीटनाशक का सेवन, फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती
केशकाल क्षेत्र के ग्राम पीपरा निवासी 21 वर्षिय युवक दिलीप नेताम ने आज बुधवार को कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसे परिजनों द्वारा गम्भीर स्थिति में उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में लाकर भर्ती किया गया है। युवक के द्वारा कीटनाशक सेवन करने का कारण अज्ञात है। फिलहाल युवक का उपचार जारी है।