कनाड़िया: बिचौली ब्रिज पर भीषण हादसा, सीमेंट ट्रक की टक्कर से चालक फंसा, रेस्क्यू मुश्किल, अंधेरे से हो रही दुर्घटना
जहा देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां सीमेंट से भरा तेज रफ्तार ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे के रेस्क्यू के बाद चालक को बाहर निकाला गया। घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।