बीना: झांसी फाटक अंडर ब्रिज के पास बना पार्क 3 वर्षों में हुआ बर्बाद, नगरपालिका की लापरवाही से सूख गए पौधे #jansamasya
Bina, Sagar | May 15, 2025 नगर पालिका परिषद के द्वारा झांसी फाटक रेलवे अंडर ब्रिज के पास नगर पालिका ने एक पार्क का निर्माण कराया था। करीब 3 वर्षों पहले बना पार्क पूरी तरह से बर्बाद हो गया। जहां पर नगर पालिका के द्वार दर्जनों पौधे लगाए गए थे। पार्क में पौधे लगाते समय नेताओं के द्वारा तस्वीर आज भी कैमरे में कैद होंगी। लेकिन हकीकत में यह पौधे सूख कर बर्बाद हो गए।