बीना: पुराने बस स्टैंड के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | May 15, 2025 जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने बस स्टैंड झांसी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात करीब 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई ,सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी प्रधान आरक्षक राणा प्रताप सिंह पहुंच गए और शव वाहन चालक वीरेंद्र तिवारी की मदद से शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।