नावाँ में प्रजापत समाज के लोगों द्वारा श्री यादे जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान समाज के लोगों ने एकजुटता संकल्प लिया।