दातागंज: अटेना गंगा घाट पर रविवार को तीसरे दिन भी डूबे युवक की एसडीआरएफ की टीम कर रही है तलाश
उसहैत थाना क्षेत्र के अटेना गंगा घाट पर शिवरात्रि वाले दिन एक युवक गंगा में डूब गया था। डूबे युवक की लगातार गंगा में तलाश की जा रही थी, लेकिन रविवार को तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है।एसडीआरएफ टीम के माध्यम से गंगा में जाल डालकर शव की तलाश की जा रही है।