बाड़ी: मथुरा पैलेस में सीडीईओ दाऊदयाल शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Bari, Dholpur | Dec 31, 2024 मथुरा पैलेस बाड़ी में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर दाऊदयाल शर्मा का सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। इस खास मौके पर अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन भी किया गया। शिक्षा विभाग, प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा उन्हें सेवानिवृत्त बधाई देते हुए सम्मानित किया गया।