बीघापुर क्षेत्र के गांवो में कल मंगलवार सुबह 11:00 से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण उप केंद्र बीघापुर की रोटीन टेस्टिंग और अनुरक्षण कार्य होना प्रस्तावित है। जिसकी वजह से बीघापुर विद्युत वितरण उपकेंद्र से पोषित सभी ग्रामीण फीडर और कस्बा बीघापुर की विद्युत आपूर्ति कल मंगलवार सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बाधित रहेगी।