पसराहा थाना अंतर्गत बन्देहरा से जमालपुर जाने वाली सड़क पर मोटरसाइकिल की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। जिसे परिजन तत्काल गोगरी अस्पताल ले गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जिसका इलाज अभी बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। बुधवार की शाम सात बजे तक इलाज जारी था। महिला को सिर में चोट लगने से घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है।