गोपालगंज: गोपालगंज कोर्ट परिसर में फायरिंग मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ इश्तहार चिपकाया
गोपालगंज कोर्ट परिसर में कुख्यात विशाल सिंह पर हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। इस दौरान एक युवक के पेट में गोली लग गई थी। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपित को हथियार के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे चार आरोपितों के घर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को इश्तेहार चिपकाया। साथ ही फरार आरोपितों के स्वजन से समर्पण कराने की अपील भी पुलिस ने की।