बमौरी तहसील के ग्राम उकावद कला में आवारा मवेशियों ने गरीब किसान राजू ओझा की डेढ़ बीघा फसल नष्ट कर दी। गेहूं, लहसुन और सरसों की फसल को रात में करीब सौ मवेशियों ने चर लिया। खेत की तार फेंसिंग भी टूट गई। किसान और परिवार सदमे में हैं। प्रशासन से मुआवजा व आवारा मवेशियों पर नियंत्रण की मांग की गई है।