सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के ग्रामीण इलाकों में रविवार को दूसरे दिन भी लेपर्ड का मूवमेंट नजर आया। रविवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम लगातार लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करने के प्रयास में जुटी हुई है।वहीं वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को भी लगातार सावधान रहने की अपील की जा रही है।