भिवानी: मतदान से पहले होने वाले मॉक पोल को प्रत्याशियों के एजेंट की मौजूदगी में गंभीरता के साथ किया जाए : जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश नरवाल ने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाईडलाईनुसार 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिकारी मतदान से पहले होने वाले मॉक पोल को प्रत्याशियों के एजेंट की मौजूदगी में पूरी गंभीरता के साथ करवाएं और मतदान शुरू होने की सूचना समय पर दें। उन्होंने कहा कि अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचते ही पीठासीन अधिकारी इसकी सूचना संबंधित ARO को दे।