बरौनी: बरौनी थाना की पुलिस ने परिवार से बिछड़ी हुई एक लड़की को सकुशल बरामद कर परिवार वालों को सौंपा
बरौनी थाना की पुलिस ने परिवार से बिछड़े हुए एक लड़की को सकुशल बरामद किया है।जिसके बाद परिवार वालों को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे लड़की की मां को पूछताछ के बाद पुलिस ने उस लड़की को सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने बताया कि उसकी लड़की पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही है।इस बीमारी के कारण ही वह अपने घर वालों से बिछुड़ गई थी।