पंचम्बा थाना क्षेत्र के रानीखावा पुल के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल में इलाज के बाद शुक्रवार शाम 6 बजे दोनों बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के मगड़िहा निवासी 40 वर्षीय धीरेन्द्र राम और 29 वर्षीय सियाराम राय के रूप में हुई है।