लैलूंगा: आवास योजना में बड़ी लापरवाही, दो पंचायत सचिवों को सीईओ का नोटिस, 131 में से केवल 2 आवास पूरे
रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिला पंचायत सीईओ अभिजीत पठारे ने दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षण में कई आवासों का निर्माण शुरू तक नहीं होने का मामला सामने आया।