झांसी: लावारिस शव की बेकद्री पर घिरा मेडिकल कॉलेज, 15 दिन तक पुलिस को नहीं दी सूचना, लापरवाही से मोर्चरी में सड़ती रही लाश
Jhansi, Jhansi | Jun 4, 2025 झांसी में लावारिस शव की बेकद्री के मामले ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन बुरी तरह घिर गया है। पुलिस जांच में पता चला कि 11 मई को टहरौली में घायल होने के बाद अज्ञात युवक को चिरगांव सीएचसी में भर्ती करवाया गया था। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान 13 मई को उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए थी, मगर नही दी।