चूरू: शहर के वार्ड 30 में पिता को धमकाने के आरोप में बेटा गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने किया एसडीएम कोर्ट में पेश
Churu, Churu | Oct 16, 2025 चूरू की कोतवाली पुलिस ने वार्ड संख्या 30 में पिता को धमकाने के आरोप में उसके 47 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को एसडीएम सुनील कुमार की कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली एसआई बेजुलाल ने गुरुवार शाम को बताया कि डूंगरमल ने थाने में रिपोर्ट दी कि उसका बेटा लालचन्द पिछले आठ महीनों से उसे घर में घुसने नहीं देता, गाली-गलौज और मारपीट करता है।