छत्तीसगढ़ बालोद जिले के बालोद शहर के ऐतिहासिक गंगा सागर तालाब की एक बार फिर से सफाई शुरू की गई है। पालिका प्रशासन द्वारा तालाब को नया और आकर्षक स्वरूप देने के लिए लाखों रुपये खर्च कर सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति प्रतिभा चौधरी ने बताया कि नगर पालिका की योजना के तहत तालाब की गहरीकरण,सफाई, और उसमें स्वच्छ पानी भरने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही गंगा सागर तालाब में एक बार फिर से बोटिंग सिस्टम शुरू करने की तैयारी की जा रही है।