रविवार की दोपहर करीब 2 बजे स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजमहल प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय नीलकोठी में एक स्वच्छता विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।