रामपुर बाघेलान। सतना-रीवा मार्ग पर स्थित रिमार पेट्रोल पंप के सामने सोमवार रात करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार कार बोलेरो वाहन से टकराकर डिवाइडर फांद गई और पलट गई। हादसे के बाद कार में फंसे चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही रामपुर बाघेलान पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे