कानपुर: कल्याणपुर क्रॉसिंग पर पुलिस बल के साथ नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण गिराने की कार्रवाई की
कल्याणपुर क्रासिंग पर आज गुरुवार 12.30 बजे नगर निगम व पुलिस बल अतिक्रमण गिराने पहुंचा। टीम को देखते ही सड़क तक कब्जा किए दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकानदार अपना सामान हटाते रहे। वनवे और ई-रिक्शा से अक्सर जाम लगा रहता है। वनवे की वजह से ग्राहक मार्केट में नही पहुंच पाते है। इसको लेकर व्यापारियों ने पुलिस व नगर से शिकायत भी की थी।