अंबेडकर मूर्ति स्थापना को लेकर पीरा गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 1, 2026
छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के पीरा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। पहले आपसी सहमति से दूसरी जगह मूर्ति लगाने का निर्णय हुआ था, लेकिन तड़के 3 बजे कुछ लोगों ने फिर उसी स्थान पर मूर्ति रख दी, जिससे विवाद बढ़ गया। बुधवार की शाम 4 बजे मौके पर एसडीएम, एसडीओपी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा है।