खंडवा नगर: खंडवा मेडिकल कॉलेज में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की
खंडवा के मोघट थाना क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में नवजात की डेड बॉडी सात घंटे तक रखे रहने से परिजन भड़क उठे। डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों का आरोप है कि करोड़ों की लागत वाले अस्पताल में गरीबों को सही सुविधा नही यह जानकारी शुक्रवार रात 9 बजे के लगभग मिली है।