भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद Unnao में क्रिकेट प्रेमियों ने जोरदार जश्न मनाया। शहर के बड़े चौराहे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जहां मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी।इस मौके पर सदर विधायक Pankaj Gupta भी मौजूद रहे। जैसे ही भारत की जीत तय हुई, वहां मौजूद लोगों ने पटाखे फोड़े, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।