पुराना भोजपुर गांव के एक 70 वर्षीय वृद्ध किसान की दानापुर–डीडीयू रेलखंड पर नेऊरा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई थी। मृतक की पहचान हरिद्वार यादव उर्फ हरिद्वार पहलवान, पिता स्वर्गीय धर्मदेव यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।