झालरापाटन: झालरापाटन में कांग्रेस का प्रदर्शन, तहसील कार्यालय पर नारेबाजी, फसलों के नुकसान का सर्वे और मुआवजे की मांग
झालरापाटन में पिछले दिनों से हुई लगातार बारिश के कारण खराब हुई फसलों के सर्वे और मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार सुबह 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झालरापाटन तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन में आसपास के गांवों के किसान भी शामिल।