जिले के त्यौंथर क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण तब आया जब शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय त्यौंथर में पदस्थ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मौर्य ने पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 8वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर दो स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक अपने नाम किया है