बिजनौर: बिजनौर में सहायक चीनी आयुक्त कार्यालय पर भाकियू लोक शक्ति के लोगों ने किया धरना
Bijnor, Bijnor | Feb 20, 2026 बिजनौर में आज शुक्रवार को दोपहर करीब 1:00 बजे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के लोगों ने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सहायक चीनी आयुक्त कार्यालय पर धरना दिया है। किसानों ने गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली के विरोध में प्रदर्शन किया और समस्या के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।