गोरखपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के शाह मारूफ में ग्राहक बुलाने के विवाद में दुकानदार को दबंगों ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
पीड़ित आबिद अली ने थाना कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि पहले भी उनकी दुकान के सामने ग्राहक बुलाने को लेकर सैय्यद फैसल हुसैन से विवाद हुआ था, लेकिन तब आपसी समझौता हो गया था। लेकिन 21 जनवरी को फिर से वही विवाद हुआ और जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया तो फैसल ने अपने साथियों सैय्यद शदफ, सैय्यद जैद और शमसाद को बुला लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।