खींवसर के पांचौड़ी थाना क्षेत्र में माडपुरा गांव की राजकीय स्कूल से कंप्यूटर,एलईडी चोरी होने के मामले में पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए दो नाबालिग बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है और उनके कब्जे से चोरी की सामग्री बरामद की है । पांचौड़ी पुलिस ने शुक्रवार शाम 6:30 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।