वारिसलीगंज: मय गांव में 50 बीघा गेहूं की फसल में लगी आग किसने की लाखों की नुकसान
वारसलीगंज प्रखंड के मय गांव में 50 बीघा गेहूं की फसल में आग लगने से लाखों की नुकसान हो गई है। जहां किसानों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी माहौल कायम हो गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को फोन करके बुलाया और फिर आग पर काबू पाया गया। लेकिन जब तक पूरी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई है।