फिरोज़ाबाद: थाना साइबर अपराध पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट करके ऑनलाइन ठगी में वादी के ₹1,13,000 सकुशल वापस कराए
वादी शरद कुमार गुप्ता पुत्र श्री माधव गुप्ता निवासी जैन गली कस्बा व थाना सिरसागंज जनपद द्वारा थाना साइबर अपराध पर शिकायती पत्र दिया गया था कि किसी अज्ञात द्वारा वादी के पिता माधव गुप्ता को मोबाइल फोन कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करते हुए झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर धोखाधड़ी से विभिन्न खातों में रुपये डलवाकर ऑनलाइन ठगी कर ली गयी । 113000 वापस कराए।