सतना। रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के चकेरा गांव में रविवार दोपहर करीब 2 बजे घर की दीवार गिरने से दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों की पहचान शंखी प्रजापति पति कैलाश प्रजापति (30 वर्ष) और सोमवती पिता लल्लू प्रजापति (18 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय सतना भेजा गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।