कांकेर: कांकेर में केंद्रीय गृहमंत्री का वीडियो एडिट कर वायरल, 24 घंटे तक कार्रवाई न होने पर भाजपा कार्यकर्ता भड़के
Kanker, Kanker | Sep 15, 2025 छत्तीसगढ़ के कांकेर में केंद्रीय गृहमंत्री का वीडियो छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने का मामला विवादों में घिर गया है। शिकायत दर्ज कराने के 24 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गए। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि रविवार देर रात भाजपा सांसद भोजराज नाग स्वयं कोतवाली थाना पहुंच गए और एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे।