सहार: सहार थाना पुलिस ने कारबासीन के समीप से कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, सहार पुलिस थाना की बड़ी कार्रवाई
Sahar, Bhojpur | Feb 2, 2026 सहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कारबासीन के समीप की गई।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेहपुर मठिया गांव निवासी अमित कुमार गिरी के रूप में हुई है, जो केदार गिरी का पुत्र बताया जा रहा है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक कारतूस बरामद किया गया।