फतेहपुर: औंग में आम के बाग की रखवाली कर रही किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, किशोरी ने SP से लगाई न्याय की गुहार
फ़तेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के एक गांव में आम के बाग की रखवाली में लगी किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास। किशोरी की चीख पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगो को देख आरोपी भाग खड़े हुए। किशोरी ने पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायती दिया लेकिन कोई सुनवाई न होने पर SP को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया। एसपी ने पीड़िता को अस्वासन दिया कि कार्यवाही की जाएगी ।